पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भालू ने किसान पर झपट्टा मारा, लोग आए तो भागा

भालू ने किसान पर झपट्टा मारा, लोग आए तो भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खटवाड़ा | काला मंगरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने जंगली भालू देखा। सूचना पर मांडलगढ़ फोरेस्टर रामअवतार शर्मा, मेनाल नाका वनरक्षक लोकेंद्रसिंह पुरावत व बीगोद थाने का जाब्ता पहुंचा लेकिन भालू नहीं मिला। गांव के रामरतन शर्मा, लादूलाल शर्मा, बंसीलाल शर्मा ने बताया कि सुबह संतरे के बगीचे में पिलाई करते समय भालू दिखा। भालू ने लादूलाल पर झपट्टा मारा। वह चिल्लाया तो दूसरे बगीचे में काम कर रहा बंशीलाल मदद के लिए दौड़ा। शोर मचाने पर भालू भाग गया। बीगोद थाना अधिकारी प्रकाश मीणा, वन विभाग की टीम व खटवाड़ा सरपंच सज्जन सिंह बापना मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...