पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौगांवा सावरियां सेठ के भंडार से निकले 36 हजार रुपए

नौगांवा सावरियां सेठ के भंडार से निकले 36 हजार रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | नौगांवा सांवलिया सेठ मंदिर में अमावस्या पर सांवलिया सेठ का दूध से अभिषेक किया गया। भजन व महाआरती के बाद भंडारा खोला गया। मंदिर प्रबंध समिति के संयोजक गोविंदप्रसाद सोड़ानी ने बताया कि भंडारे से 36 हजार रुपए की भेंट राशि प्राप्त हुई। सांवलिया सेठ के दर्शनार्थ सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गाडरमाला महिला मंडल की ओर से भजन किए गए। कार्यक्रम में भवरलाल दरगड़, सुरेश पारीक, लीलाधर अग्रवाल, सुनील चौधरी एवं अजीत सिंह का सहयोग रहा।

ग्रो ग्रास योजना में बनाएंगे 6 हजार सदस्य... माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान की ओर से गोवंश के पालन-पोषण व संवर्धन के लिए गोग्रास योजना बनाई गई है। योजना के तहत 6 हजार सदस्य बनाएं जाएंगे। संस्थान के सचिव सत्यप्रकाश गग्गड़ ने बताया कि योजना के तहत शहर को 7 उपनगर में विभाजित किया गया है। संस्थान के कार्यकर्ता घर-घर जाकर गो-ग्रास के लिए सदस्य बनाएंगे।

रामधाम में पुरुषोत्तम मास महोत्सव 16 मई से... रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से रामधाम में पुरुषोत्तम मास महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत पूरे माह विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगें। ट्रस्ट के सचिव अशोक सोमाणी ने बताया कि 16 मई से 13 जून तक प्रतिदिन सुबह 9 से 10ः30 बजे तक अभिषेक होगा। शाम 4 से 5ः30 बजे तक विष्णुसहस्त्रनाम पाठ का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...