विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण
भीलवाड़ा | पुनीत कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के शिक्षा दर्शन पर राष्ट्रीय सेमीनार हुई। कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद केंद्र के महासचिव भानुदास ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण किया। सेमीनार में विवेकानंद केंद्र की संयुक्त सचिव रेखा, स्थानीय एकनाथ निलयम की प्रांजल एवं शकुंतला, शारीरिक शिक्षक उदयलाल सेन, नरेंद्र शर्मा ने शिक्षा पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में निर्देशक मंडल के नवरतन अजमेरा, रमाकांत गुप्ता, आरएस पोखरना, एवं डाॅ.तेजराज मेवाड़ा उपस्थित थे।