पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप

हाईवे निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहाजपुर | नेशनल हाईवे- 148 का निर्माण कार्य कस्बे की नागदी नदी के पास चल रहा है। सड़क मांडलगढ़ मार्ग व कस्बे को जोड़ने वाली है। जिसके चलते दिनभर यातायात चलता रहता है। निर्माण कंपनी द्वारा बनाई जा रही सड़क का कार्य अधूरा है। जिस पर मिट्टी डाल रखी है।

जिससे वाहनों की आवाजाही के दौरान मिट्टी उड़ती है। जिससे दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे कंपनी द्वारा रोड पर पानी का छिड़काव भी पर्याप्त मात्रा में नहीं कराया जाता है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उस्मान दुर्रानी, मुकेश चौधरी, रईस मोहम्मद, दीपक आदि ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर ठेकेदार को पाबंद करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...