पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जल्दबाजी में जान की बाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | पेट्रोल पंप के पास स्थित रेलवे फाटक शनिवार शाम 5.15 बजे उदयपुर से हरिद्वार जा रही एक्सप्रेस के समय बंद हो रहे थे कि एक पिकअप बूम के टकरा गई। मुरलीविलास की तरफ से आती पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि बूम बैरियर मुड़कर ‘सी’ आकार का हो गया। गैंगमेन ने आरपीएफ थाने में सूचना दी। आरपीएफ ने पिकअप को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। एएसआई सतीशकुमार ने बताया कि हिरासत में लिया चालक मांडलगढ़ क्षेत्र के कोतवाल खेड़ा का दुर्गालाल है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया। रेलवे के कर्मचारियों ने करीब पौन घंटे की मशक्कत से इसे हथौड़े से सीधा किया। शुक्र है कि इस दौरान कोई अन्य ट्रेन नहीं आई। अन्यथा फाटक बंद करने में दिक्कत होती।

तेज रफ्तार पिकअप ब्रेक नहीं लगने से बंद होते फाटक से टकराई, हथौड़े से सीधा करना पड़ा

खबरें और भी हैं...