यश पावन धाम में 110 श्रावक करेंगे अक्षय तृतीया के पारणे
खटवाड़ा | बीगोद के श्री यश पावनधाम में अक्षय तृतीया 18 अप्रैल को 110 पारणा व 7 सती मंडल वषीतप पारणा महोत्सव होगा। पारणा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
सुबह 7 बजे मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी।प्रवचन के बाद पारणा प्रातः 11:15 बजे व गौतम प्रसादी दोपहर 12:30 बजे होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विजयसिंह सुराणा करेंगे। मुख्य अतिथि समाजसेवी भंवरलाल बापना विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नाथूलाल गांधी सिंगोली होंगे।
महासती मनोहर कंवर, मौना कंवर, मुक्तिप्रभा, मणिप्रभा, सुमनप्रभा आदि के प्रवचन होंगे। कार्यक्रम श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष कमलेश बाफना, संरक्षक नाथूसिंह, मोतीसिंह पगारिया, मंत्री महावीरकुमार बापना, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पगारिया, उपाध्यक्ष अशोक पगारिया व शिव पगारिया, सहमंत्री सुरेंद्रकुमार पगारिया, शिवकुमार बापना व श्री वेणी यश महिला मंडल की सदस्य तैयारियों में जुटी हैं।