अफीम तोल केंद्र पहुंचे जिला प्रमुख
भास्कर संवाददाता |सिंगोली चारभुजा
सिंगोली चारभुजा में चल रहे नारकोटिक्स विभाग के अस्थाई अफीम तोल केंद्र का शनिवार को जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा ने जायजा लिया।
जिला अफीम अधिकारी सीएस प्रसाद ने मार्फिन नीति के बारे में हाड़ा को बताया कि केंद्र सरकार की नई अफीम नीति के तहत 5.9 प्रतिशत मार्फिन प्रति किलो के साथ 70 डिग्री गाढ़ता वाली अफीम निर्धारित की है। अफीम में सबसे अधिक मार्फिन होती है। मार्फिन का प्रतिशत क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी की उर्वरता व मौसम की शुष्कता पर निर्भर करती है। जितना ज्यादा मार्फिन प्रतिशत होगा अफीम उतनी ही अच्छी गुणवत्ता वाली होगी। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल पारीक, उपाध्यक्ष राधेश्याम सेन, महामंत्री मूलचंद रायका, सरपंच विमलादेवी पाराशर आदि मौजूद थे।