पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गीले कचरे का उपयोग करने में देश का नंबर वन शहर बना सारणी

गीले कचरे का उपयोग करने में देश का नंबर वन शहर बना सारणी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल | मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में स्थित सारणी को शहर से निकलने वाले वेस्ट (गीले कचरे) से खाद बनाकर बेस्ट उपयोग किए जाने से देश में नंबर वन होने का पुरस्कार मिला है। इंदौर में 9 से 12 अप्रैल तक आयोजित 8वें रीजनल 3-आर फोरम इन एशिया एंड पेसिफिक में 40 देशों के प्रतिनिधियों के बीच शोभापुर कॉलोनी की ग्राम भारती महिला मंडल को पुरस्कृत किया। शहर में नगर पालिका और ग्राम भारती महिला मंडल ने मिलकर कचरा प्रबंधन के तहत जैविक खाद का निर्माण कर यह कारनामा कर दिखाया। ग्राम भारती महिला मंडल ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत की गतिविधियों के संबंध में सिटी लेबल कैटेगरी में एशिया महाद्वीप में आने वाले 40 देशों के सामने प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...