पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंगोली श्याम मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़े पूर्व विधायक की जेबतराशती महिला को पकड़ा, कैमरे में कैद

सिंगोली श्याम मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़े पूर्व विधायक की जेबतराशती महिला को पकड़ा, कैमरे में कैद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतार...ज्येष्ठ की अमावस्या व शनि जयंती होने से चारभुजा मंदिर में सुबह से दर्शनार्थियों की कतारें लगी थीं।

बुलाया...पूर्व विधायक सिंह को जैसे ही जेब से पर्स निकलने का आभास हुआ उन्होंने पुत्र को आवाज दी।

पकड़ा...लोगों के इकट्‌ठा होते ही आराोपी महिला को पकड़ लिया, सूचना देने पर बरुंदनी से पुलिस चौकी प्रभारी भी पहुंचे।

रिपोर्ट दर्ज... किसी ने सिंह जेब से पर्स चुराने का प्रयास किया। उन्होंने हाथ पकड़ा जो किसी महिला का था। वह नशे में थी और भागने लगी। उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। तब विधायक सिंह ने उनके बेटे कर्मवीर सिंह को आवाज लगाई। आरोपी महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में महिला ने अपना नाम शांति देवी प|ी लक्ष्मण ओड़ निवासी कुवाड़ा खान बताया। जेबतराशी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना पर बरूंदनी चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल मौके पर पहुंचे। मंदिर व्यवस्थापक अर्जुन सिंह सौलंकी ने रिपोर्ट दी। जिस पर महिला को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया गया। विदित रहे कि मार्च में चैत्र अमावस्या पर आयोजित होने वाले फूलडोल महोत्सव से दो दिन पहले ही सुझाव समिति की मांग पर मंदिर में 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे।

आरोपी महिला

खबरें और भी हैं...