पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजरी का अवैध परिवहन करते 5 वाहन जब्त किए

बजरी का अवैध परिवहन करते 5 वाहन जब्त किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजौलिया खनिज विभाग की टीम ने सोमवार रात क्षेत्र में बजरी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की। इस दौरान कुल पांच वाहन जब्त किए व 4 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। कार्यनिदेशक शिवोंग विट्रो ने बताया कि सोपुरा में तीन ट्रक व एक ट्रैक्टर जब्त किया। इन्हें बीगोद थाने लाकर चार लाख की पेनाल्टी वसूल की गई। मंगलवार जल्दी सुबह त्रिवेणी चौराहा पर दो ट्रक बजरी के जब्त किए।

क्षेत्र में बजरी का अवैध दोहन व परिवहन थमने नहीं रहा। खटवाड़ा, नाहरगढ़, सुरास, दोवनी, श्रीपुरा, पारोली, सोपुरा, खेरपुरा आदि जगह से माफिया बजरी के ट्रक कोटा, बूंदी व मध्यप्रदेश के नीमच जिले तक ले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात निकलने वाले ट्रक-डंपरों के बारे में शिकायत अनेक बार करने के बाद भी पुलिस उदासीन है। उलटे माफिया को सरंक्षण मिला हुआ है। पुलिस थाने के बाहर से ही बजरी के ट्रक रात 8 बजे से सुबह 5 बजे के बीच निकलते देखे जा सकते हैं।

खनिज विभाग की टीम पर रहती माफिया की नजर ... जैसे ही बिजौलिया खनिज विभाग की टीम निकलती है, इसकी सूचना माफिया को मिलने लग जाती है। बजरी माफिया के गुर्गे आरोली, लाडपुरा, मांडलगढ़, त्रिवेणी चौराहा, बरूंदनी, कालबेलिया का चौराहा, बड़लियास, बीगोद, गोपालपुरा टोल नाका, महुआ, मानपुरा, श्यामपुरा आदि जगह होटलों या चौराहे पर रहते हैं। खनिज विभाग की टीम के निकलते ही ये गुर्गे माफिया को अलर्ट कर देते हैं। तब रोड पर चलता ट्रक अंधेरे में कच्चे रास्तों पर उतर जाता है। वैसे इस तंत्र का पुलिस को पता है।

खबरें और भी हैं...