पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवा सम्मान यात्रा के लिए रामस्वरूप संयोजक

भगवा सम्मान यात्रा के लिए रामस्वरूप संयोजक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटड़ी | नेहरू नगर स्थित बालाजी मंदिर परिसर में मंगलवार को भगवा सम्मान यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक मंगलवार को हुई। यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित बांगड़ व भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्रसिंह की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान रामस्वरूप गुर्जर को संयोजक बनाया गया। यात्रा भीलवाड़ा के संकट मोचन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी जो कोटड़ी चारभुजा मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। समारोह के दौरान संतों का सम्मान किया जाएगा। संयोजक गुर्जर ने बताया कि रैली में करीब 5000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में कैश कला बोर्ड के प्रह्लाद सेन, सुदर्शन गाड़ोदिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सत्यनाराय तेली, पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्मचंद जीनगर, एबीवीपी के राघव आचार्य, देवेंद्र सिंह, भरत सांसी, महेंद्र तेली आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...