पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमावस्या पर दर्शन करने पहुंचे पदयात्रियों के जत्थे

अमावस्या पर दर्शन करने पहुंचे पदयात्रियों के जत्थे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सिंगोली चारभुजा

अमावस्या पर सिंगोली श्याम मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। मंदिर पुजारी हरिशंकर पाराशर ने बताया कि चारभुजा नाथ का पंचामृत से अभिषेक कर शृंगार किया गया। महाआरती कर राजभोग लगाया गया। मंदिर के कार्यवाहक व्यवस्थापक अर्जुन सिंह सौलंकी व भंडारी सुरेंद्र पाराशर ने बताया कि माहेश्वरी नवयुवक मंडल बरूंदनी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर में पार्किंग नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। मंदिर परिसर में कई बार जाम लग गया। मंदिर सुझाव समिति अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिसर में पार्किंग स्थल की मांग स्थानीय पंचायत प्रशासन व देवस्थान विभाग से दो वर्षों से की जा रही है।

सिंगोली चारभुजा. अमावस्या पर दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार।

सिंगोली चारभुजा. अमावस्या पर दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार।

तिलस्वां कुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, महादेव के दर्शन किए

तिलस्वां | शिव धाम तिलस्वा महादेव में ज्येष्ठ अमावस्या पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचे। कुंड में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। एक दिन पहले ही मालवा व हाड़ौती अंचल से लोग आने लग गए थे। सोमवार रातभर भजन, स्नान का दौर चला। मंगला आरती से ही शिवभक्तों के दर्शनों का सिलसिला शुरू हुआ जो सुबह राज आरती तक चला। पुजारी रमेश पाराशर ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। अभिषेक किया गया। ट्रस्ट के सचिव मांगीलाल धाकड़ ने बताया ठंडे पानी व अन्य व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की ओर से जगह-जगह प्याऊ, चाय-नाश्ता के लंगर लगाए गए। कबूतरों के लिए अनाज, गाय के लिए चारा डलवाया गया। महंत गोपाल पाराशर ने बताया कि प्रत्येक अमावस्या को मेला होता है। सरपंच राजकुमार ने बताया कि पंचायत की ओर से अस्थाई दुकानों के लिए जगह आबंटित की थी। दुकानों पर लोगों ने खूब खरीदारी की।

खबरें और भी हैं...