धर्मशाला का काम शीघ्र पूरा कराएगा तेली समाज
भास्कर संवाददाता | सिंगोली चारभुजा
सकल चोकला तेली समाज की बैठक मंगलवार को त्रिवेणी धर्मशाला में हुई। निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रभुलाल नेनावा ने अध्यक्षता क। बैठक में सिंगोली चारभुजा धर्मशाला एवं त्रिवेणी महादेव धर्मशाला के काम शीघ्र पूरा कराने पर चर्चा की। सामूहिक विवाह सम्मेलन पर विचार विमर्श के दौरान वर्ष 2005 में मांडलगढ़ में कराए सामूहिक विवाह सम्मेलन का भी जिक्र आया। वरिष्ठ पंचों ने 27 मई को होने वाली बैठक में सामूहिक विवाह आयोजन के निर्णय पर सहमति बनाई। बैठक में लादूलाल तेली, नगर पालिका अध्यक्ष नंदिनी साहू, त्रिवेणी धर्मशाला निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष रामचंद्र तेली, पूर्व विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष शंकरलाल तेली, कोषाध्यक्ष संपतलाल तेली आदि मौजूद थे।