पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फैक्ट्री में कहासुनी पर युवक से मारपीट, दोनों गुट में पत्थरबाजी

फैक्ट्री में कहासुनी पर युवक से मारपीट, दोनों गुट में पत्थरबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडल | स्टेशन के नजदीक एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत श्रमिकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। फैक्ट्री से निकलते ही एक युवक ने साथियों को बुलाकर दूसरे से मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि कंचन फैक्ट्री में कार्यरत हरिपुरा निवासी राकेश माली व मांडल निवासी यूसुफ में किसी बात को लेकर बोलचाल हो गई। फैक्ट्री से छूटने के बाद यूसुफ ने दर्जन भर साथियों को मौके पर बुला लिया और राकेश के साथ मारपीट कर दी। राकेश को बाइक पर बिठाकर इंद्रा कॉलोनी ले गए। जहां राकेश के साथी भी दो गाड़ियों में पहुंचे। देखते ही देखते दोनों गुटों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। शांति व्यवस्था के लिए घटनास्थल पर जाब्ता तैनात कर दिया गया है।

फेसबुक पर टिप्पणी, शांतिभंग में गिरफ्तार... हमीरगढ़ | सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक को हमीरगढ़ पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार रात 8 बजे के आस पास कुछ लोगों ने थाने पहुंचकर घीसू लाल (22) पुत्र बंशी लाल सालवी पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

खबरें और भी हैं...