राहुल शहर अध्यक्ष पद पर मनोनीत
राहुल शहर अध्यक्ष पद पर मनोनीत
भीलवाड़ा | आल इंडिया कांग्रेस ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शाहिद अंसारी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। अमीन पठान को उपाध्यक्ष, अक्षय अक्षय सोनी को महासचिव, सादिक अंसारी को महासचिव, शाहरुख फौजदार एवं हारुन अंसारी को सचिव और राहुल अग्रवाल को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया।
पुरुषोत्तम बने रायला के मंडल अध्यक्ष
भीलवाड़ा | भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुर्जर ने रायला मंडल अध्यक्ष पद पर पुरषोतम सिंह डाबला को नियुक्त किया।
सूरजमल सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष
भीलवाड़ा | सेवा सदन संस्था संचालक मंडल की सभा में सूरजमल सोमाणी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
जोशी सहाड़ा विधानसभा प्रभारी नियुक्त
भीलवाड़ा | भाजपा संकल्प से सिद्धी नव भारत निर्माण के जिला संयोजक राहुल सुवालका ने संदीप जोशी को जिला सहसंयोजक एवं सहाड़ा विधानसभा प्रभारी का दायित्व दिया।
आनंद स्वरूप जिला प्रभारी बनाए गए
भीलवाड़ा | भगवा रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने आनंद स्वरूप तिवाड़ी को जिला प्रभारी पद पर मनोनीत किया।