पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 दिवसीय अष्टोत्तरशत परायण महायज्ञ आज से

7 दिवसीय अष्टोत्तरशत परायण महायज्ञ आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | श्रीमद भागवत भक्त मंडल की ओर से रविवार को आजादनगर, सांवरिया मंदिर से सुबह 8 बजे से 108 तुलसी यात्रा (शोभायात्रा) निकाली जाएगी। जिसकी जगह-जगह शोभायात्रा मार्ग में ड्रोन द्वारा गुलाब के पंखुडिय़ां की पुष्प वर्षा की जाएगी। मंडल अध्यक्ष गजानंद बजाज ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में पुष्पवर्षा वाला ड्रोन व फोटोग्राफी वाला ड्रोन कैमरा साथ-साथ चलेंगे। मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि कथावाचक पूज्य पं. राजेन्द्र व्यास (नगर व्यास) भीलवाड़ा द्वारा दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक पुर रोड़ स्थित एसके वाटिका में आयोजित होगी। शोभायात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र व पुरुष सफेद वस्त्र में आएंगे।

खबरें और भी हैं...