पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीदेव क्रिकेट का उद्घाटन मैच धांगड़ मोह ने 46 रन से जीता

श्रीदेव क्रिकेट का उद्घाटन मैच धांगड़ मोह ने 46 रन से जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीदेव क्रिकेट का उद्घाटन मैच धांगड़ मोह ने 46 रन से जीता

बिजोलिया | तहसील के गोपालपुरा में श्रीदेव क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन मैच तिलस्वा व धांगड़मोह के बीच खेला गया। धांगड़ मोह की टीम ने 114 रन बनाए। तिलस्वा की टीम 68 रन बनाकर आल आउट हो गई। मैन ऑफ दी मैच महावीर रहे। उद्घाटन जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, प्रदेश मंत्री भाजयुमो संजय एमएल धाकड़ एवं पूर्व प्रधान मांडलगढ़ गोपाल मालवीय ने किया। टूर्नामेंट में 20 टीम भाग ले रही हैं। प्रथम विजेता को 15 हजार नकद एवं ट्रॉफी, उपविजेता को 7 हजार 500 रुपए नकद राशि एवं ट्रॉफी दी जाएगी। यह जानकारी आयोजन कमेटी के राजू गुर्जर ने दी। टूर्नामेंट में भगवान लाल धाकड़ भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य , मंडल महामंत्री हीरा सिंह सोलंकी व मनोज गोधा , वेदप्रकाश तिवाड़ी , मंडल उपाध्यक्ष रमेश धाकड़ , अशोक धाकड़, कमेटी के सुगन किराड़, महावीर बलाई, धर्मराज लुहार सहित ग्रामीण व खिलाड़ी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...