पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटा में रिश्वत के आरोपी एलडीसी को 5 साल की सजा

कोटा में रिश्वत के आरोपी एलडीसी को 5 साल की सजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | रिश्वत मामले में कोर्ट ने शनिवार को आरोपी वन मंडल कार्यालय छीपाबड़ोद के तत्कालीन एलडीसी बृजराज सिंह हाड़ा को 5 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। भवानी मंडी निवासी श्यामसुंदर ने 19 दिसंबर 2006 को बारां एसीबी को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी वल्लभ मूसली के नाम से फर्म है। फर्म को पांच लाख पौधे सप्लाई करने का टेंडर मिला था। उसने वन विभाग में 22500 रुपए धरोहर राशि जमा कराई थी। काम पूरा होने के बाद धरोहर राशि वापस लेने गया। इस पर एलडीसी बृजराज सिंह हाड़ा ने 3 प्रतिशत के हिसाब से 13500 रिश्वत की मांग की।

खबरें और भी हैं...