पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों को परीक्षा हॉल में छोड़ ताश खेलते रहे वीक्षक, एग्जाम के उत्तरपुस्तिकाएं गायब मिली

छात्रों को परीक्षा हॉल में छोड़ ताश खेलते रहे वीक्षक, एग्जाम के उत्तरपुस्तिकाएं गायब मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर | पॉलिटेक्निक कॉलेज चंदपुरा में इलेक्ट्रिकल ब्रांच फाइनल ईयर के एग्जाम सवालों के घेरे में है। शुक्रवार शाम को एग्जाम के बाद कई परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं गायब हो गई। प्रभारी ने वीक्षकों से जवाब मांगा, लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया। अब कॉलेज प्रिंसिपल ने उत्तरपुस्तिकाएं गायब होने की रिपोर्ट तैयार कर प्राविधिक शिक्षा मंडल को भेज दी है। भास्कर ने शनिवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर पड़ताल की तो डस्टबिन में नकल की पर्चियां मिली। स्टाफ आपस में बातचीत कर रहे थे, जबकि कुछ स्टूडेंट्स कोने में बैठकर अकेले पेपर हल करते मिले। परीक्षा हॉल की खिड़कियों और परीक्षार्थियों की टेबलों के आसपास सवालों के जवाब लिखी पर्चियां बिखरी पड़ी मिली। वीक्षक भी परीक्षा हॉल में नहीं मिले। प्रिंसिपल आरएस बाजिया का कहना है कि वीक्षकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। लेक्चरर के ताश-पत्ती खेलने और नकल कराने के आरोप गलत हैं।

खबरें और भी हैं...