सिंगोली चारभुजा | अखिल भारतीय पाराशर ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार सुबह 11 बजे टोंक जिले के निवाई स्थित मोदी धर्मशाला में होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण पाराशर ने बताया कि बैठक में दिसंबर 2017 में सावंलियाजी में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के हिसाब का अनुमोदन व त्रैमासिक कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी। महामंत्री दीपक पाराशर ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संस्थापक व संरक्षक मंडल के सदस्यों के साथ कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे।