भीलवाड़ा | सांगानेर के निकट सिंदरी के बालाजी पर भक्तगणों, अन्नपूर्णा एवं मारुति मंडल की ओर से शनिवार को दरबार प्रतिष्ठा का प्रथम वार्षिक उत्सव मनाया गया। राम दरबार का महाअभिषेक सुबह 6:15 बजे, पंच मूर्ति स्थापना 9:15 बजे, छप्पन दोपहर 12:15 बजे तथा दोपहर सवा बजे महाआरती हुई। भागवत सप्ताह 13 से 18 मई तक शाम 7:30 से 10:30 बजे तक आयोजित हुआ।