भीलवाड़ा | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय के गांधी भवन में सद्भावना और श्रद्धांजलि सभा हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने के लिए राजीव गांधी ने हर संभव प्रयास किया। जिला महासचिव महेश सोनी ने यूआईटी में लगी राजीव गांधी की प्रतिमा पर लगी धूल मिट्टी तक को नहीं हटाने पर रोष जताया। तब शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजन वहां पहुंचे और प्रतिमा की साफ सफाई कर पुष्पमाला चढ़ाई। कैलाश व्यास, वंदना माथुर, ओम नाराणीवाल, चेतन डिडवानिया आदि मौजूद रहे।
मांडल. प्रताप सर्किल पर ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दीप प्रज्ज्वलन किया। पूर्व सरपंच जगदीश चौधरी, उमाशंकर बैरवा, नारायणलाल बिड़ला, बाबूलाल मूंदड़ा, अल्ताफ काजी, अनवर हुसैन अंसारी, प्रेम चोपड़ा, लक्ष्मीलाल बिड़ला आदि उपस्थित थे।