पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो भाई 3 साल से कोर्ट में लगा रहे थे चक्कर एक घंटे में पूरी हो गई बंटवारे की प्रक्रिया

दो भाई 3 साल से कोर्ट में लगा रहे थे चक्कर एक घंटे में पूरी हो गई बंटवारे की प्रक्रिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडल | क्षेत्र की भादू पंचायत में सोमवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर हुआ। कलेक्टर शुचि त्यागी व मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने निरीक्षण किया।

पीठासीन अधिकारी उपखंड अधिकारी सीएल शर्मा, तहसीलदार अजीतसिंह राठौड़ सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। देवी भील बनाम देवा भील निवासी चतरपुरा का भूमि विभाजन संबंधी दावा 3 साल से लंबित था। दोनों भाई न्यायालय के चक्कर काटते परेशान हो गए थे।

दोनों के परिवार में मनमुटाव हो गया था। यह शिविर इन भाइयों के लिए राहत देने वाला साबित हुआ। कलेक्टर व एसडीएम ने समझाइश की। राजीनामा कराते हुए एक घंटे में कागजात कराते हुए दोनों पक्षों को मिलाया। इन्हें माला पहनाई गई। न्यायालय में चल रहे 9 पुराने प्रकरणों एवं 121 नए प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया।

खबरें और भी हैं...