अजमेर | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम बुधवार 23 मई को शाम 6.15 घोषित किया जाएगा। सोमवार को बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बीएल चौधरी की अध्यक्षता में हुई परीक्षा परिणाम समिति की बैठक में निर्णय किया गया है कि बोर्ड इस बार भी मेरिट जारी नहीं करेगा। बोर्ड की परीक्षा समिति की अनुशंसा पर बोर्ड प्रबंध मंडल ने पिछले साल तय किया था कि बोर्ड प्रदेश या जिला स्तर कोई भी मेरिट जारी नहीं करेगा। बाद में पुनर्मूल्यांकन आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड केवल टॉपर तीन स्टूडेंट्स के नाम जारी करेगा।