बागौर | शिक्षा विभाग में एक ऐसे शिक्षक का भी तबादला हुआ है जिसकी मृत्यु दो महीने पहले हो चुकी है। रविवार को उपनिदेशक (माध्यमिक शिक्षा) अजमेर मंडल ने तबादला सूची जारी की थी। इसमें 25 वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। सूची में क्रम संख्या 3 पर कन्हैयालाल आचार्य का तबादला चितांबा से बागौर किया गया। आचार्य का 25 मार्च को देहांत हो गया था। इसकी सूचना भी विभाग को दी जा चुकी है। दो माह बीत जाने के बाद भी उनका नाम नहीं हटाया गया और तबादला सूची में मृतक का नाम भी शामिल हो गया। शिक्षा विभाग की ओर से आंखें मूंदकर तबादला कर देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।