मांडल | भदालीखेड़ा के समीप युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस व मांडल थाना पुलिस मय जाब्ता पंहुची। हाईवे पेट्रोलिंग एंबुलेंस को भी बुलाया गया। इससे शव सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार शिनाख्त जाकिर पुत्र भूरा मेरात के रूप में हुई। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।