पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंबल का पानी पंहुचे डेढ़ महीना बीता चुका, फिर भी जल संकट

चंबल का पानी पंहुचे डेढ़ महीना बीता चुका, फिर भी जल संकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फूलियाकलां

पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए लगभग डेढ़ महीने पहले चंबल का पानी जलदाय विभाग के उच्च जलाशयों में पंहुच गया। लेकिन वितरण व्यवस्था सही नहीं होने के कारण कई उपभोक्ताओं ने अभी तक इस का स्वाद नहीं चखा।

ग्रामीणों ने बताया कि चंबल लाइन से दोनों जलाशय तीन से चार घंटे में ओवरफ्लो हो जाते हैं। विभाग ने पहले से गांव को दो भागों में बांट रखा है। एक भाग में एक दिन और दूसरे भाग में अगले दिन सप्लाई किया होती है। इसके बाद भी कई मोहल्लों मे अभी तक चंबल का पानी नहीं पंहुचा। गढ का चौक, सदर बाजार, रैगर मौहल्ला सहित अन्य क्षेत्र के लोगों को संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों को टैंकरों ओर हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। इस समस्या के संबंध में अधिकारियों एवं नेताओं को कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस है। अधिकारी मौका देखकर समस्या समाधान का आश्वासन देकर चले जाते हैं। पेयजल समस्या के समाधान की मांग लेकर रैगर मौहल्ले के लोगों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी भंवरलाल कासोटिया को ज्ञापन सौंपकर बताया कि बस स्टैंड पर बनी हुई जनता जल योजना की टंकी को चंबल से नहीं जोड़ रखा है। ज्ञापन मे चेतावनी दी कि समय रहते चंबल का पानी नहीं पंहुचाया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने के दौरान भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरिसिंह लामरोड़, बाबूलाल रैगर, मुकेश रैगर, गोपीलाल रैगर, रामदेव, फूलचंद, दीपक आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...