खटवाड़ा | खटवाड़ा-बीगोद के बीच सोमवार दोपहर आरा मशीन पर अवैध रूप से ले जाई जा रही पीपल की लकड़ियों से भरी ट्रॉली जब्त की गई। वन विभाग के लादुलाल शर्मा ने बताया कि दूसरा ट्रैक्टर किराए से मंगवाकर लकड़ियां मांडलगढ़ वन विभाग की नर्सरी में पहुंचाई गई। हकीम जाकिर, हरिसिंह पंवार,नंदसिंह पुरावत आदि सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। ट्रैक्टर के मालिक, लकड़ियां कहां से काटी व कहां ले जा रहे थे इसकी जांच की जा रही है।