पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांडलगढ़ में एक सप्ताह में छठी चोरी

मांडलगढ़ में एक सप्ताह में छठी चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडलगढ़ | कस्बा चोरी की लगातार वारदात से सहमा हुआ है। एक सप्ताह के दौरान यहां चोरी की छठी वारदात हुई। रविवार रात फिर से चोरी होने से सनसनी फैल गई। पुरानी आबादी और पुलिस चौकी के पास दो दुकानों में चोर घुसे। दो बाइक चुरा ले गए। फिर नई आबादी में इनायत हुसैन, उमेश टेलर के मकान से चोर जेवरात चुरा कर ले गए। थाना अधिकारी गजेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। चोरों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...