पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांडलगढ़ चौकी पर मिला ताला, प्रभारी व कांस्टेबल निलंबित

मांडलगढ़ चौकी पर मिला ताला, प्रभारी व कांस्टेबल निलंबित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | लगातार हो रही चोरियां व अन्य अपराध बढ़ते देख सोमवार को एसपी प्रदीपमोहन शर्मा मांडलगढ़ पहुंचे। थाने में निरीक्षण के बाद वे चौकी गए, जहां ताले लगे थे।

इस पर चौकी इंचार्ज हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। एसपी प्रदीपमोहन शर्मा ने बताया कि वे सोमवार को मांडलगढ़ पहुंचे तथा थाने का निरीक्षण करने के बाद कस्बे में पहुंच चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया जो बंद मिली। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने भी चौकी इंचार्ज व कांस्टेबल के यहां नियमित नहीं बैठने की शिकायत की। इसके चलते कस्बे में चोरियों के साथ ही अन्य अपराधों में बढ़ोत्तरी हो रही है। गौरतलब है कि मांडलगढ़ में गत पांच दिन से लगातार चोरियां हो रही है। इसे लेकर कस्बावासी भयभीत व परेशान भी हैं।

एसपी ने पूछा तो एसएचओ बोले-दोनों अनुशासनहीन, कहना नहीं मानते ... एसपी शर्मा ने चौकी पर ताला मिलने के बाद मांडलगढ़ एसएचओ से पूछा तो उन्होंने भी कहा कि दोनों अनुशासनहीन हैं, कहने पर भी नहीं मानते है। इसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए हैड कांस्टेबल जयसिंह व कांस्टेबल ओमप्रकाश को निलंबित कर दिया। फिलहाल निलंबित किया गया हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल छुट्टी पर है।

खबरें और भी हैं...