पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐसे शिक्षक का नाम तबादला सूची में जिसकी दो माह पहले मृत्यु हाे गई

ऐसे शिक्षक का नाम तबादला सूची में जिसकी दो माह पहले मृत्यु हाे गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागौर | शिक्षा विभाग में एक ऐसे शिक्षक का भी तबादला हुआ है जिसकी मृत्यु दो माह पहले हो चुकी है। रविवार को उपनिदेशक (मा.शिक्षा) अजमेर मंडल ने तबादला सूची जारी की थी। इसमें 25 वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। सूची में क्रम संख्या 3 पर कन्हैयालाल आचार्य का तबादला चितांबा से बागौर किया गया। आचार्य का 25 मार्च को देहांत हो गया था। इसकी सूचना भी दी जा चुकी है। दो माह बीत जाने के बाद भी उनका नाम नहीं हटाया गया। शिक्षा विभाग के आंखें मूंदकर तबादला कर देने का मामला चर्चा बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...