इनसाइड स्टोरी : एक अप्रैल को तय हो गया था पद से हटाए जाएंगे परनामी
राज्य मंत्रिमंडल में एक बार फिर फेरबदल की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। नए अध्यक्ष के आने के बाद सरकार ने कुछ मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है। नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है। परनामी को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर उन्हें अहम विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
राज्य में प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को हटाने को लेकर एक अप्रैल को दिल्ली में अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच हुई बैठक में सहमति बन गई थी। वसुंधरा का तर्क था कि अगर राज्य संगठन में अगर बदलाव होता है तो उन राज्यों में भी बदलाव होना चाहिए, जहां उपचुनाव में पार्टी हारी है। मध्यप्रदेश में नंद कुमार सिंह चौहान को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर उनकी जगह जबलपुर के सांसद राकेश सिंह को नया अध्यक्ष बनाना भी इसी के तहत हुआ है। बैठक में राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के लिए अर्जुन मेघवाल का नाम भी तय हुआ था, लेकिन प्रदेश नेतृत्व की स्पष्ट सहमति नहीं थी। मेघवाल की भी इस पद पर आने की चाहत नहीं थी। इसी असहमति के बाद गजेंद्र सिंह का नाम सामने आया। संघ को भी इस नाम पर आपत्ति नहीं है।