- Hindi News
- National
- परनामी का इस्तीफा, गजेंद्र सिंह का प्रदेशाध्यक्ष बनना तय, मेघवाल पर नहीं बन रही सहमति
परनामी का इस्तीफा, गजेंद्र सिंह का प्रदेशाध्यक्ष बनना तय, मेघवाल पर नहीं बन रही सहमति
उपचुनाव में 3-0 की हार के बाद राजस्थान में बुधवार को सियासी घटनाक्रम तेजी से बदला। कई दिनों से प्रदेश अध्यक्ष को बदलने को लेकर जो कयास लग रहे थे, वे बुधवार सुबह सच हो गए। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने इस्तीफा दे दिया। जोधपुर सांसद और केंद्र में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का प्रदेशाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। लेकिन उनके विदेश में होने के कारण उनके नाम की घोषणा नहीं की गई। आज प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। हालांकि एक और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का नाम भी प्रदेशाध्यक्ष के लिए चर्चा में बना हुआ है। लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पा रही थी। देर रात संघ भी सक्रिय हो गया। इस बीच यह भी संकेत हैं कि राज्य के मंत्रिमंडल में बदलाव होगा। खासकर हैल्थ और यूडीएच में मंत्री बदले जा सकते हैं।