जैन मंदिर में परिंडे वितरण किए
भीलवाड़ा | दैनिक भास्कर व पीपुल फॉर एनीमल के अभियान के तहत दिन बुधवार को आरसी व्यास कॉलोनी में आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर एडीएम एलआर गुगरवाल ने परिंडे वितरण किए। संदीप जैन ने परिंडों में रोज दाना-पानी डालने की शपथ दिलाई। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गाेधा, श्री आदिनाथ दिगंबर नवयुवक मंडल के राकेश पहाड़िया, बाबू लाल जाजू, राजकुमार अजमेरा, चैनसुख शाह, दिनेश बज, महावीर काला, खेमराज कोठारी, अमोलक छाबड़ा, सुरेश गादिया, एनसी जैन, सुभाष हुमड़, विजय रारा, पराग चौधरी, विकास पाटनी, विशाल सेठी, डॉ. किरण जैन, चंद्रा ठोलिया, ममता सेठी, पदमा जैन आदि मौजूद थे।