सामाजिक अनुभूति पोस्टर का विमोचन
मांडल | पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम ग्राम स्वराज अभियान में सरकार के मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर के नेतृत्व में सामाजिक अनुभूति पोस्टर का विमोचन बुधवार को किया गया। एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विकास प्रजापत ने बताया कि “गांव चले हम” ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम 21 से 25 अप्रैल तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों के छात्र भाग लेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य सचेतक गुर्जर, प्रधान आशा बैरवा, सीईओ गजेंद्रसिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी सीएल शर्मा, स्वच्छता अधिकारी सुरेंद्र चौधरी, तहसीलदार अजीतसिंह राठौड़, बीडीओ गिरिराज मीणा, भाजपा मंडल महामंत्री संजय भांडिया, आईटी सेल जिला प्रभारी प्रद्युम्न पुरोहित, युवा मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।