- Hindi News
- National
- परिवार सो रहा था, छत के रास्ते घुसे चोर 34 तोला सोना, 8 किलो चांदी व Rs.96 हजार ले गए
परिवार सो रहा था, छत के रास्ते घुसे चोर 34 तोला सोना, 8 किलो चांदी व Rs.96 हजार ले गए
भीलवाड़ा | होड़ा गांव स्थित एक घर से परिवार वालों की मौजूदगी में छत के रास्ते घुसे चोर कमरे से करीब 34 तोला सोना व 8 किलो चांदी के जेवर के साथ 96, 300 रुपए चुरा ले गए।
सुबह कमरे से जेवर व नकदी गायब देख घर वालों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मांडलगढ़ थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। होड़ा निवासी नंदकिशोर तेली ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि गत रात वह परिवार सहित कमरों के बाहर सो रहा था। मध्यरात्रि में छत के रास्ते से नाल में होते हुए घर में पहुंचे चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ा तथा वहां रखे बेड के बॉक्स को खोल कर उसमें से 34 तोला सोने के तथा 7 किलो 700 ग्राम चांदी के जेवर के साथ ही 96 हजार 300 रुपए भी चुरा लिए। सुबह नंदकिशोर व उसके परिवार के अन्य लोगों की नींद खुली तो उन्हें कमरा खुला दिखा। बॉक्स में रखा सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में पहुंचे तो जेवर व नकदी गायब मिली। चोरी की इस बड़ी वारदात की जानकारी गांव में हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के होड़ा गांव की घटना
आधे घंटे पहले ही क्षेत्र से एसएचओ गश्त कर निकले थे ... पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने से करीब आधा घंटा पहले ही मांडलगढ़ एसएचओ होड़ा गांव में गश्त कर निकले थे। उस दौरान घर मालिक भी जाग रहा था, लेकिन उसके बाद आंख लगी और वारदात हो गई। तेली के घर से चोरी गए जेवर उसकी प|ी, बेटी व पुत्र वधु के बताए गए, जिन्हें किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने के लिए निकाल कर बॉक्स में रखा था।