ग्राम पंचायत में स्वच्छता का दिया संदेश
मांडलगढ़ | ग्राम पंचायत द्वारा गेणोली में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर ग्राम सचिव छोटूसिंह ने स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। गांव में स्वच्छता से संबंधित पंपलेट बंटवाए।
कार्यक्रम में वार्ड पंच लक्ष्मणसिंह शक्तावत, युवा नेता महावीर सेन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तारा व्यास, आशा सहयोगिनी चंद्रकला सेन आदि मौजूद थे।