पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया पर वर्षीतप पारणा महोत्सव मनाया

अक्षय तृतीया पर वर्षीतप पारणा महोत्सव मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से अक्षय तृतीया पर बीगोद के श्री यश पावन धाम में पारणक महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में तपस्वी श्रावक-श्राविकाओं ने वर्षीतप पारणा किया।

संघ के अध्यक्ष कमलेश बाफना ने बताया कि सुबह 9 बजे प्रवचन शुरू हुए। महासती मंडल वरिष्ठ साध्वी मनोहर कंवर ने कहा कि तप से न सिर्फ आत्मा पवित्र होती है, बल्कि अनेक सिद्धियां प्राप्त होती हैं। तप की शक्तियों का बड़ा महत्व है। त्यागी सर्वत्र पूजा जाता है। साध्वी मैना कंवर ने कहा कि तप से आत्मा का स्वरूप निखरता है और विचार शुद्ध होते हैं। जीवन को सही राह पर लाने और जीवन सुखद बनाने के लिए हमें संयम और तप का सहारा लेना होगा। तभी जीवन में शांति आ सकती है। साध्वी मुक्ति प्रभा व साध्वी मणिप्रभा ने भी तप का अर्थ समझाया। महोत्सव 109 पारणा व 7 सती मंडल के साथ संपन्न हुआ। इससे पहले मंगल पाठ सुबह 6:15 बजे हुआ। सुबह 7 बजे शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष सफेद व महिलाएं पीले वस्त्र पहने थीं। अध्यक्षता समाजसेवी विजय सिंह सुराणा ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी भंवरलाल बाफना थे। विशिष्ट अतिथि नाथूलाल गांधी थे। कार्यक्रम वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ बीगोद व श्री यश महिला मंडल बीगोद के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में सांसद सुभाष बहेड़िया, जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, भाजपा नेता लादू लाल तेली, मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल पारीक, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनीता सुराणा, लादू लाल तेली, सरपंच गणेश पारीक मौजूद थे। संचालन महावीर बापना ने किया। संघ के मंत्री महावीर कुमार बापना बताया कि श्रमण संघीय साध्वी शिरोमणि यश कंवर की तृतीय पुण्यतिथि 27 अप्रैल को श्री यश पावन धाम पर मनाई जाएगी।

पारणा महोत्सव

जैन श्रावक संघ की ओर से बीगोद के यश पावन धाम में आयोजन

भास्कर संवाददाता | खटवाड़ा

खबरें और भी हैं...