पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बामणिया में बावडी की सफाई कर किया श्रमदान, मनाया स्वच्छ भारत दिवस

बामणिया में बावडी की सफाई कर किया श्रमदान, मनाया स्वच्छ भारत दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनेडा | ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को स्वच्छ भारत दिवस के मौके पर पंचायत समिति क्षेत्र के बामणिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित तेजाजी चौक में ऐतिहासिक बावडी की सफाई की गई।

ब्लॉक कॉर्डिनेटर उम्मेदसिंह हाड़ा ने बताया की केन्द्र सरकार के आदेशानुसार ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया जा रहा है। विकास अधिकारी जगदीश गुर्जर के मार्गदर्शन में बावडी की सफाई की गई। इस दौरान पंचायत सहायक राजेश कुमावत, बाबूलाल सरगरा, रामकरण तेली, जितेंद्र सिंह हाडा, डीआरजी परमेश्वर दमामी, महावीर जाट सहित स्कूली बच्चों ने श्रमदान कर वर्षो से कचरे से अटी पड़ी बावड़ी की सफाई की। इस मौके पर सरपंच चांदू देवी बैरवा, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद बैरवा, सचिव बजरंग बुरडक, पंचायत सहायक कैलाशचंद्र लोदवाल, राजेंद्र सिंह हेमराज वर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...