युवा शक्ति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से किया संगठन मजबूत बनाने का आह्वान
त्रिवेणी में भाजपा युवा मोर्चा शक्ति सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता।
मांडलगढ़/खटवाड़ा | त्रिवेणी चौराहा स्थित एक रिसोर्ट में पोकरण में परमाणु परीक्षण की 20वीं वर्षगांठ पर बुधवार को मांडलगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं का युवा शक्ति सम्मेलन हुआ।
जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने कहा कि परमाणु परीक्षण से दुनिया में हिंदुस्तान का गौरव बढ़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के आत्म स्वाभिमान को जगाया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्म निर्भर बनाने का कार्य कर रहे हैं। जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल गुर्जर ने आगामी विधानसभा व 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपनी ताकत पहचानें। जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र भट्ट, पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी, प्रधान घनश्याम कंवर, बिजौलिया प्रधान नीता विजयवर्गीय, यूआईटी अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल पारीक ने भी विचार रखे। इस मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय धाकड़, नंदराय मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर, महुआ मंडल अध्यक्ष जगदीश बैरवा, मांडलगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष मुरली गट्टाणी, नगर पालिका अध्यक्ष नंदिनी साहू, रणजीत सिंह शक्तावत, शंकर सिंह पुरावत, सम्मेलन संयोजक हरिशंकर जाट, मुकेश व्यास, गणेश पारीक आदि कई जने मौजूद थे।