30 जरूरतमंद परिवारों को कपड़े बांटे
कांगनी | खांखला में जतन सेवा संस्थान में भामाशाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री नांदसा रायपुर के लादूलाल पितलिया ने 30 जरूरतमंद परिवारों को कपड़े वितरित किए। इस दौरान खांखला उप सरपंच रतन लाल स्वर्णकार, कार्यालय महामंत्री पंकज डांगी, श्रवण प्रजापत, सुरेश कुमार चौधरी, शाखा संचालिका आशा कुमारी सालवी आदि मौजूद थे।