पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उम्र सीमा 4 साल बढ़ाई, 27 साल के युवा ले सकेंगे हिस्सा

उम्र सीमा 4 साल बढ़ाई, 27 साल के युवा ले सकेंगे हिस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य मंत्रिमंडल ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं की अधिकतम उम्र सीमा 4 साल बढ़ाते हुए 27 साल तक किए जाने को मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट से सर्कुलेशन के जरिए नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूर करवाया गया। इसका फायदा उन सभी युवाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 1 जनवरी, 2019 को 27 साल हो रही है। कांस्टेबल के 13,912 पदों पर भर्ती होगी। इसकी तिथि पुलिस मुख्यालय से जल्द जारी होने की उम्मीद है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन कर दिए हैं, उन्हें नए आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। जो वंचित रह गए या फिर जिनके आवेदनों में कोई संशोधन किया जाना है उनको इसकी छूट मिलेगी।

खबरें और भी हैं...