बनेड़ा | भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुर्जर, जिला महामंत्री कल्पेश चौधरी, रायला भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कोगटा की सहमति से रायला युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर हरिओम पुरुषोत्तम सिंह (डाबला) को मनोनीत किया। नवनियुक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिंह ने गुरुवार को रायला सरपंच शिवदयाल छीपा, मंडल महामंत्री देवकीनंदन शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप नुवाल, नगर अध्यक्ष राजकुमार जाट के साथ जिला अध्यक्ष से मुलाकात की।