मांडल | भदालीखेड़ा चौराहे पर गुरुवार रात 10:30 बजे वाहन की टक्कर से सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना पर मांडल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त नहीं पाई है। हाइवे पेट्रोलिंग एंबुलेंस के हुकम सिंह में शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।