- Hindi News
- National
- टक्कर के बाद ट्रेलर बाइक को 4 किमी तक घसीट ले गया, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा, किया गिरफ्तार
टक्कर के बाद ट्रेलर बाइक को 4 किमी तक घसीट ले गया, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा, किया गिरफ्तार
हनुमाननगर | अमरवासी गांव के पास बेकाबू ट्रेलर ने बुधवार रात बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दो जने उछलकर गिर गए। दोनों को मामूली चोटें आई। चालक ने ट्रेलर रोका नहीं और तेज रफ्तार से भगा ले गया। बाइक ट्रेलर में फंस गई। करीब 4 किमी तक ट्रेलर चालक बाइक को घसीटता ले गया। इससे बाइक में आग लग गई। ट्रेलर जहाजपुर चुंगी नाके के पास एक पेड़ से टकराकर रुक गया। पेड़ नहीं होता तो ट्रेलर मकान में घुस जाता। हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई की। पुलिस ने नशेड़ी ट्रेलर चालक लक्ष्मण पुत्र गोपी लाल गुर्जर निवासी सरथला थाना काछोला को गिरफ्तार कर लिया। वह ट्रेलर मांडलगढ़ से कोटा की तरफ जा रहा था।