भीलवाड़ा | संत निरंकारी मंडल ब्रांच की आेर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार सुबह 6 बजे सुखाड़िया स्टेडियम में प्रारंभ होगी। मीडिया प्रभारी लादू लाल ने बताया कि अजमेर क्षेत्र के जोनल इंचार्ज संत धमन दास तथा संयोजक जगपाल सिंह प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। सेवादल के इंचार्ज हरिचरण ने बताया कि प्रतियोगिता में अजमेर, जयपुर, पुंजपुर, बूंदी, चित्तौडगढ, भीलवाड़ा की टीमें भाग लेंगी।