भीलवाड़ा | मांडल विधानसभा क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट के 876.13 लाख रुपए से पेयजल संबंधी विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस राशि से क्षेत्र के 29 गांवों एवं ढाणियों में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसके तहत ट्यूबवेल, ओपन वेल निर्माण, पानी की टंकी, पाइप लाइन, आरओ सिस्टम आदि पेयजल संबंधी कार्य करवाए जाएंगे। सभी कार्य उच्च प्राथमिकता के स्तर पर रखे गए हैं, जिन्हें जलदाय विभाग द्वारा पूरा किया जाएगा। मांडल विधानसभा क्षेत्र में 12.5 किमी की मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 326.34 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी हुई है।