भीलवाड़ा | महात्मा गांधी नरेगा योजना में संविदा पर लगे कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रही। संविदा एवं मंत्रालयिक कार्मिकों ने बाड़मेर जिले की डबोई में लगे संविदा कर्मचारी ओमप्रकाश भील को श्रद्धांजलि दी। आंदोलन में सक्रिय रहे भील का हृदय घात से निधन हो गया। पंचायत समिति मांडल में मंत्रालय कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसुख भील के नेतृत्व में कनिष्ठ लिपिक भानुप्रताप, सुरेश सुवालका, भगवती लाल, गोपाल आदि ने एसडीएम व बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमेंम मांगों पर विचार नहीं करने तक कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। जिला अध्यक्ष विनय पंचोली ने आभार जतायाl