भीलवाड़ा | शास्त्रीनगर सी सेक्टर स्थित श्याम मंदिर का 21 वां वार्षिक उत्सव 30 मई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में गायक कन्हैया लाल मिनल(चंडीगढ़), रितु पांचाल(दिल्ली) एवं रेशमी शर्मा(समस्तीपुर) प्रस्तुति देंगी। श्याम मंदिर सेवा मंडल समिति के अध्यक्ष नरोत्तम पारीक ने बताया कि इस अवसर पर छप्पन भोग, महाआरती एवं श्याम दरबार लगेगा।