भास्कर संवाददाता | मांडलगढ़
पुरानी आबादी में गांधी चौक के पास किराना की दुकान को गुरुवार रात चोरों ने निशाना बनाया। लोहे के सरिए से अंट लगाकर दरवाजा तोड़ा। दुकान में घुसकर सामान चुरा लिया। व्यापारी प्रहलाद राय भंडारी ने बताया कि आसपास के लोगों की आहट सुनकर चोर भाग गए। वहीं शाम 7 बजे विवेकानंद मार्ग से शंकर तेली के मकान के बाहर से चोर बाइक ले भागे। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
ताला तोड़कर की चोरी की गई दुुुकान